पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट लेकिन दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
नई दिल्ली। मार्च का महीना अभी शुरू ही हुआ है लेकिन अभी से ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम ठंड का मौसम है तो वहीं दिन में तापमान काफी गर्म रहने लगा है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 4 और 5 मार्च में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और गिलगित, बाल्टिस्तान , मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश संभव है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फ भी गिरने के आसार हैं, जिससे एमपी, पंजाब, गुजरात और हरियाणा राज्यों में सर्दी बढ़ेगी।

दिल्ली में 33 डिग्री तक जा सकता है तापमान
विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। तो वहीं दिल्ली के मौसम में एकाएक तब्दीली देखी जाएगी, विभाग ने कहा कि राजधानी में भी 5 मार्च को ठंडी हवाएं चल सकती हैं और बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं 8 मार्च को दिल्ली में पारा एकदम से चढ़ेगा, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है।

'ला नीना' की स्थिति
बता दें कि आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही कह रखा है कि इस बार मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम 'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में बहुत जल्द तब्दीली देखी जाएगी और लोग गर्मी से रूबरू होंगे।

ओलावृष्टि की आशंका
जबकि स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल में ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं दक्षिण में भी मौसम पलटी मार सकता है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी बारिश संभव है।

हल्की बारिश की आशंका
जबकि अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी आशंका है, जिसके चलते यहां पर अलर्ट जारी है। राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Bengaluru में भारी बारिश बढ़ाएगी जोखिम! Bescom ने जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट, क्या आपके लिए है खतरा? -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications