VIDEO: पिटबुल कुत्ते ने किया बच्चे पर जानलेवा हमला, मां बचाने आई तो...

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की जय कॉलोनी का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पिटबुल नस्ल के एक कुत्ते ने एक बच्चे समते तीन लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना 28 अप्रैल की है। उत्तम नगर इलाके में कॉलोनी में दिन में गली में खेल रहे बच्चों पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को बचाने आई मां पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। मां-बेटे को जमीन पर पड़ा देख पड़ोसी लोग बचाने को दौड़े।

delhi
वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कही से ही यह कुत्ता बड़ी ही तेजी से दौड़ता हुआ वहां आता है और सड़क किनारे खड़े लोगों पर हमला बोल देता है। कुत्ते के आक्रमक रुप से घबराए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। तभी एक लड़का अचानक जमीन पर गिर जाता है। कुत्ता जमीन पर गिरे बच्चे को अपना शिकार बना लेता है। कुत्ते को हमला करते देख बच्चे की मां बचाने आती है तो पागल कुत्ता महिला पर भी हमला कर देता है।

पड़ोसियों ने कुत्ते पर डंडे बरसाए लेकिन कुत्ते ने बच्चे और महिला को नहीं छोड़ा। फिर एक युवक ने पास में पड़ी कुर्सी से कुत्ते पर वार किया। कुत्ते मां बच्चे को तो छोड़ दिया लेकिन कुर्सी मारने वाले के पीछे पड़ गया। कुत्ते के इस हमले में तीन बच्चे घायल हो गए हैं। इलाके में लोग दहशत में है। यह घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+