दिल्ली के आईटीओ में आपस में भिड़ी तीन बसें, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ में सोमवार को तीन बसें आपस में टकरा गईं। जिस वक्त बसें टकराईं, उनकी स्पीड काफी थी, फिर भी अच्छी बात ये रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बसों की इस टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा मुसाफिरों को हल्की चोटें आई हैं। दिल्ली के आईटीओ में एक के बाद एक पहले तो तीन बसें भिड़ीं और फिर एक बाइक भी इससे टकराई।

फुटपाथ पर चढ़ी कलस्टर बस

फुटपाथ पर चढ़ी कलस्टर बस

सबसे पहले एक चार्टेड बस से डीटीसी की ग्रीन बस टकराई। इसी बीच पीछे से एक क्लस्टर बस ने भी इनको टक्कर मार दी। ये कलस्टर बस टक्कर के बाद फुटपाछ पर चढ़ गई। इसी बीच पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी खुद संतुलन नहीं रख पाया और इन बसों से जा टकराया। ये बाइक सवार भी इस हादसे में घायल हो गया।

दुर्घटना से मची अफरातफरी

दुर्घटना से मची अफरातफरी

दिल्ली आईटीओ पर इस दुर्घटना से अफरातफरी मच गई। काफी देर तक सड़क पर जाम जलगा रहा। आनन-फानन में सभी यात्री किसी तरह बसों से नीचे उतर आए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने बताया है कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है, ज्यादातर लोगों को प्रथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+