15 से 18 साल के किशोरों को सोमवार से लगेंगे कोविड के टीके, दिल्ली का पूरा SOP समझिए
दिल्ली, 2 जनवरी: देश में 15 से 18 साल के किशोरों को कोविड-19 का टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। रविवार को दिल्ली में एक दिन में कोविड के कुल 3,194 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल 20 मई के बाद सबसे ज्यादा है। इन परिस्थियों के बीच में दिल्ली में 15 से 18 आयु वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए 159 सेंटर घोषित किए गए हैं और इसके लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्योर (एसओपी) तैयार की गई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस उम्र समूह में अभी सिर्फ भारत बायोटेक की कोवैक्सिन ही लगाए जाने का विकल्प दिया जा रहा है। जबकि, देश में 18 साल ऊपर के व्यस्कों के लिए कोवैक्सिन के अलावा कोविशील्ड और स्पूतनिक वी भी लगाए जाने की व्यवस्था है।
Recommended Video

159 वैक्सीन सेंटर की पहचान
सोमवार से 15 से 18 साल की उम्र के जिन किशोरों को वैक्सीन लगेगी उन्हें दिल्ली को कोविड वैक्सीन सेंटर पर एक आईडी प्रूफ और स्कूल आईडी कार्ड दिखाना होगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि दिल्ली में एक दिन में 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की क्षमता है, जिनमें से अभी रोजाना 1 से 1.5 लाख लोगों को कोविड के टीके लगाए जा रहे हैं। 15 से 18 साल के किशोरों के लिए जो 159 सेंटर की पहचान की गई है, उनमें से 21 दक्षिण-पश्चिम जिले में है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 'अधिकतम वैक्सीनेशन सेंटर दक्षिण-पश्चिम जिले में है- 21. मध्य दिल्ली में 17, पूर्वी दिल्ली में 15 और नई दिल्ली में 18 सेंटर हैं।'
कुछ स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था
दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए एक और प्रोटोकॉल तैयार किया है, जो टीकाकरण केंद्रों के रूप में काम करेगा। ऐसे प्रत्येक स्कूल में एक नोडल ऑफिसर होंगे। क्लास टीचर माता-पिता को वैक्सीनेशन सेंटर की सूचना प्रसारित करने के इंचार्ज होंगे।
रविवार को 20 मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक केस
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना के 3,194 नए केस सामने आए हैं, जो कि 20 मई के बाद सबसे ज्यादा हैं। रविवार को कोविड से दिल्ली में एक मौत भी हुई है। यही नहीं दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 4.59% हो चुकी है। रविवार को कोविड के जितने नए मामले आए हैं, वह शनिवार के 2,716 केस के मुकाबले 17% अधिक हैं। इस तरह से दिल्ली में कोरोना मामलों की रफ्तार विस्फोट अंदाज में बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications