वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ बीजेपी की सत्ता की भूख और लोकतंत्र से नफरत को दिखाती है: मनीष सिसोदिया
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस बीच, गुरुवार 09 जनवरी को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।
इस कड़ी में आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ बीजेपी की सत्ता की भूख और लोकतंत्र से नफरत को दिखाती है। वोटर लिस्ट में हेरफेर कर बीजेपी चुनाव को हाईजैक करने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग अगर अब भी कार्रवाई नहीं करता, तो वह इस गुनाह का साझेदार बन जाएगा।

इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए।' साथ ही, केजरीवाल ने उनके घर पर छापा मारने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि AAP की तरह से हम चुनाव आयोग से मिले। नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिन में 5500 वोट कटने के लिए आ गए हैं।
जब उन लोगों को बुलाया गया तब उन्होंने बताया कि हमने कोई अर्जी नहीं दी थी। इसके साथ-साथ 15 दिन में नई दिल्ली विधानसभा में 13,000 नए वोट बनने कई अर्जी आई है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा खुलेआम उड़ा रहे कानून की धज्जिया रहे है।
नई दिल्ली विधानसभा में प्रवेश वर्मा खुलेआम जॉब कैंप लगा रहे हैं, पैसे बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं,केजरीवाल ने कहा कि प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारा जाना चाहिए, जिससे यह पता लग सके कि उनके घर पर कितना पैसा है।












Click it and Unblock the Notifications