Air India: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस, DGCI और एयर इंडिया को जारी किया नोटिस, कही यह बात
एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में नशे में धुत्त एक शख्स ने महिला पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में DCW chief स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस, डीजीसीए और एयर इंडिया को नोटिस जारी कर किया है।

DCW chief Swati Maliwal: 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में नशे में धुत्त एक शख्स ने 77 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया था। इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान शंकर मिश्रा के रुप में हुई। शंकर मिश्रा की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस, डीजीसीए और एयर इंडिया को नोटिस जारी कर किया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'नशे में धुत पुरुष द्वारा फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने की हाल की घटनाएं घृणित और शर्मनाक हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपी शंकर मिश्रा की अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। केवल व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं है। मैं मामले में दिल्ली पुलिस, डीजीसीए और एयर इंडिया को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग की है।
इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने ऑथोरिटी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस शंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, शंकर मिश्रा का नाम इस केस में आने के बाद से वह फरार है। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'शंकर मिश्रा मुंबई का रहने वाला है। हमने अपनी टीमों को उसके ज्ञात स्थानों पर मुंबई भेजा था, लेकिन वह फरार था। हमारी टीमें उसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो (wells fargo) के इंडिया चैप्टर के वाइस प्रेसिडेंट हैं। वेल्स फार्गो का हेड ऑफिस कैलिफोर्निया में स्थित है। इंडिया टुडे के मुताबिक शंकर मिश्रा की लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि वह मुंबई में बहुराष्ट्रीय फर्म के साथ काम करते हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में बीते दिन दावा किया गया था कि आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है।
DGCA ने एयर इंडिया को नोटिस
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के अधिकारियों और न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के बीच जो हुआ उसके लिए केबिन क्रू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि विमान को संभालने के दौरान ड्यूटी में लापरवाही के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? डीजीसीए ने एयर इंडिया के आचरण को 'अव्यवसायिक' बताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह सामने आता है कि अनकंट्रोल यात्रियों से निपटने से संबंधित प्रावधानों और नियमों का पालन नहीं किया गया था।











Click it and Unblock the Notifications