नीतीश कुमार के बयान की स्वाति मालीवाल ने की निंदा, बोलीं- तुरंत माफी मांगें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान सभा के भीतर जिस तरह से विवादित बयान दिया है उसकी वजह से वह बुरी तरह से विवादों में घिर गए हैं और उनकी आलोचना हो रही है। नीतीश कुमार के इस बयान की हर ओर आलोचना हो रही है। बिहार से लेकर दिल्ली तक उनके बयान की आलोचना हो रही है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नीतीश कुमार के बयान की निंदा करते हुए उनसे मांफी मांगने को कहा है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है वह शर्मनाक है, मैं उसकी कड़ी निंदा करती हूं। उन्हे तुरंत इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने विधानसभा के भीतर कहा कि अगर लड़की पढ़ी-लिखी होगी तो जनसंख्या नियंत्रित होगी। इसे समझाते हुए नीतीश ने कहा कि जब ड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा, तब पुरुष रोज रात में करता है ना, उसी में बच्चा पैदा हो जाता है। लेकिन लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर..।
नीतीश कुमार ने जिस तरह का बयान दिया उसके बाद सदन के भीतर कुछ विधायक असहज होने लगे। महिला विधायक नीतीश कुमार के बयान से काफी नाराज नजर आईं। विधायक निवेदिता तो फूट-फूटकर रोने लगीं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह का बयान नीतीश कुमार ने सदन में दिया है उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं। मैं सदन के भीतर उनका प्रवचन सुनने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और सदन से बाहर आ गई।
वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सेक्स एजूकेशन दे रहे थे, इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री का बयान सेक्स एजूकेशन के बारे में था, जब इसकी बात होती है तो लोग शर्माते हैं, लोगों को इससे बचना चाहिए, स्कूलों में इसकी पढ़ाई होती है। मुख्यमंत्री जी का मतलब आबादी को नियंत्रित करने को लेकर था, जो प्रैक्टिकल बात है वो उन्होंने कही।












Click it and Unblock the Notifications