Swati Maliwal Video: स्वाति का एक और Video आया सामने, AAP ने कहा- देख लीजिए मालीवाल के आरोपों की असलियत

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सीएम हाउस में अपने साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर अभद्रता और मारपीट करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

बीते कुछ दिनों से यह मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है। स्वाति मालीवाल ने घटना के दिन का एक वीडियो क्लिप शेयर करके अपने साथ मारपीट की बात कही थी। अब इस घटना के दिन का एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो आम आदमी पार्टी की ओर से शेयर किया गया है।

Swati Maliwal

वीडियो शेयर कर यह सवाल उठाया है कि सीएम हाउस से निकलते वक्त जब स्वाति बिलकुल ठीक थी टी पुलिस स्टेशन पहुंच कर उनकी चाल कैसे बदल गई। दरअसल, पुलिस से साथ स्वाति का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो लंगड़ा कर चलती नजर आ रही थीं। जबकि, आम आदमी पार्टी द्वारा शेयर किए वीडियो में स्वाति अपने पैरों पर, बिना किसी परेशानी के चल कर जाती नजर आ रही है।

आप के अनुसार यह वीडियो स्वाति द्वारा बताए कथित घटना के तुरंत बाद का है। इसमें सुरक्षाकर्मी स्वाति को सीएम हाउस से हाथ पकड़ कर बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्वाति उनके साथ खींचतान भी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर आप ने पूछा है कि जब स्वाति कथित घटना के ठीक बाद अपने पैरों पर सही सलामत चल कर जा रही हैं, ना उनके कपड़े फटे हुए हैं जैसा कि उन्होंने अपने बयान में कहा था, ना ही उनके सिर पर गहरी चोट नजर आ रही है। फिर घटना के चार दिन बाद पुलिस के सामने स्वाति लगड़ा कर कैसे चलने लगी?

स्वाति मालीवाल का वीडियो शेयर कर AAP ने उठाए सवाल

आप द्वारा शेयर की गई इस वीडियो के आधे हिस्से में सीएम आवास के आगे का वीडियो क्लिप प्ले होता है फिर उसके बाद दूसरे बॉक्स में पुलिस के साथ स्वाति मामलीवाल का लंगड़ाने वाला वीडियो क्लिप चलता है। पुरे वीडियो के दौरान बैकग्राउंड में एक वॉइस ओवर चलता रहता है जिसमें मालीवाल के दावों और वीडियो में दिख रही चीजों के बारे में जिक्र करते हुए स्वाति के कथित दावों पर सवाल उठाये जाते हैं।

स्वाति मालीवाल मामले में बीजेपी ने साधा AAP पर निशाना

आम आदमी पार्टी और स्वाति मालीवाल के बीच स्वाति के दावों को लेकर तीखी टिप्पणियां हो रही हैं। आप नेता आतिशी ने मालीवाल पर आम चुनाव के दौरान पार्टी को बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। इस घटना से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा ने केजरीवाल की चुप्पी पर कड़ी आलोचना की है। इसके प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां तक ​​कि हमले के दौरान उनकी स्पष्ट निष्क्रियता के कारण केजरीवाल को "मुख्य अपराधी" करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+