'अब तो फोन भी फॉर्मेट, पूरा Video डिलीट', कोर्ट में पेशी के बीच विभव पर स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप
सीएम केजरीवाल की जमानत के बाद दिल्ली में इन दिनों एक और विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से सीएम आवास पर मारपीट मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। सीएम केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव की गिरफ्तारी के बाद सीएम ने रविवार को एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस बीच स्वाति मालीवाल ने मारपीट मामले पेशी से पहले बिभव कुमार और कथित रूप से उनका साथ देने वालों पर बड़े आरोप लगाए हैं।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद ने स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर कई गंभीर लगाए। मालीवाल ने कहा कि जब वे सीएम केजरीवाल के घर गई तो वहां बिभव ने उनके साथ खूब मारपीट की। मालीवाल की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद विभव कुमार ने भी केस दर्ज कराया है।

बिभव ने स्वाति मालीवाल पर कई आरोप लगाए हैं। बिभव कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिये शिकायत सौंपी, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वाति मालिवाल का इरादा अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने का था। वहीं कोर्ट में पेशी से पहले स्वाति मालीवाल ने कहा कि फोन को फॉर्मेट करके मारपीट का पूरा वीडियो डिलीट कर दिया गया है।
एक्स पर एक पोस्ट में मालीवाल ने लिखा, "पहले मुझे बेरहमी से Bibhav ने पीटा। थप्पड़ और लातें मारी। जब मैंने ख़ुद को छुड़ा के 112 कॉल करी, तो बाहर जाके सिक्योरिटी बुलायी और वीडियो बनाने लगा। मैं सिक्योरिटी को चीख चीख के बता रही थी की मुझे बहुत बेरहमी से Bibhav ने पीटा है। वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का edit कर दिया गया। सिर्फ़ 50 सेकंड रिलीज़ किए गये जब मैं security वालों को समझा समझा के खीज चुकी थी। अब फ़ोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो Delete कर दी ?
CCTV की फुटेज भी गायब! साजिश की भी हद्द है!"












Click it and Unblock the Notifications