Sunita Kejriwal: ईडी दफ्तर पहुंची सुनीता केजरीवाल, CM केजरीवाल से की मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सोमवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीएम केजरीवाल से मुलाकत कर उनका हाल जाना। दरअसल, कोर्ट ने पत्नी सुनीता केजरीवाल और सीएम के निजी सहायक बिभव कुमार को प्रतिदिन मिलने की अनुमति दी है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी नेता लगातार सीएम केजरीवाल को निशाने पर ले रहे हैं। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के कामकाज और सीएम केजरीवाल के मुकदमे की पैरवी को देखते हुए केजरीवाल के वकील के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी है।
जिसके चलते सोमवार को सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे एक बार फिर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने सीएम से रविवार शाम को भी मुलाकात की थी।

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल पहली बार प्रेस को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गिरफ्तारी हमें आश्चर्य में नही डाल रही है। मुझे भले गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं जेल में रहूं या बाहर रहूं। आप लोगों के लिए काम करता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications