कैंसर से कट गई थी जीभ, जांघ का मांस लगाकर किया ऑपरेशन

तंबाकू खाने से धीरे-धीरे गल गई थी जीभ, अब नहीं ले सकेगा खाने-पाने की चीजों का स्वाद।

नई दिल्ली। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैंसर की वजह से लगभग खत्म हो चुकी जीभ को डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए फिर से काम करने लायक बना दिया है।

CANCER

दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टरों के पास कैंसर का एक ऐसा केस आया, जिसमें मरीज के ठीक होने की गुंजाइश बहुत कम बची थी। कैंसर पीड़ित इस व्यक्ति की जीभ करीब-करीब खराब हो चुकी थी।

हरियाणा के फरीदाबाद के व्यक्ति को मुंह का कैंसर था, इस वजह से उसे खाने-पीने में काफी दिक्कत हो रही थी। एक महीने से तो वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। ऐसे में डॉक्टरों के पास ये व्यक्ति पहुंचा तो डॉक्टरों की टीम को भी समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए।

फोर्टिस हॉस्पिटल के सर्जन नितिन सिंघल ने बताया कि कैंसर पीड़ित इस व्यक्ति की पूरी जीभ, जबड़ा और मुंह कैंसर की चपेट में था। कई जांचों में पाया गया कि सर्जरी ही आखिरी उपाय है।

सर्जरी में खतरा ये था कि कहीं जबड़ें में फ्रेक्चर हो गया तो और ज्यादा मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में उसका चेहरा बहुत ज्यादा बिगड़ने का खतरा था।

25 अक्टूबर को डॉ. सुरेंद्र चावला ने ये ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में मरीज की जांघ से मांस और स्किन ली गई और इसे जीभ में लगाया गया। ये ऑपरेशन सफल रहा और कैंसर पीड़ित को नई जिंदगी मिल गई।

नहीं ले पाएगा खाने का स्वाद

इस ऑपरेशन के बाद मरीज को नई जिंदगी तो मिल गई है, लेकिन एक बुरी खबर भी उसके लिए है। अब वो जिंदगी में कभी भी किसी खाने का स्वाद नहीं ले पाएगा। खाने या पीने की चीजों का स्वाद अब मरीज को नहीं आएगा।

डॉक्टरों का कहना है कि तंबाकू और बीड़ी-सिगरेट के लगातार सेवन की वजह से मरीज की ये हालत हुई थी। उसका मुंह बहुत बुरी हालत में पहुंच गया था और जान बचाने के लिए सर्जरी के सिवा कोई उपाय नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+