सड़क पर पानी भरने से लोहे के गेट में दौड़ा करंट, यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की मौत
दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां नीलेश राय नाम के 26 वर्षीय छात्र की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। नीलेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसी इलाके में पीजी आवास में रह रहा था।
नीलेश सोमवार दोपहर को जब पानी से भरी गली से गुजर रहा था तो वह लोहे के गेट के संपर्क में आ गया। जिसमें करंट दौड़ रहा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रंजीत नगर थाने में धारा 106 (1) और 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले पर आप ने सरकारी सिस्टम को निशाने पर लिया है। सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के पटेल नगर में यूपीएससी के एक छात्र की बारिश के बाद सड़क पर करंट लगने से मौत हो गई। यह कोई दुर्घटना नहीं है। यह सरकारी तंत्र की विफलता के कारण हुई हत्या है। क्या आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है। उस बच्चे के माता-पिता को क्या जवाब मिलेगा। वह सड़क पर चलते हुए मर गया खेद है। इस घटना में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
यह घटना हाल ही में दिल्ली के यमुना विहार इलाके में हुई ऐसी ही घटना के बाद हुई है। जलभराव के दौरान एक महिला की जान खंभे से बिजली के झटके के कारण चली गई। ऐसी घटनाओं से शहर में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के रखरखाव के बारे की गंभीरता सामने आती है।
दिल्ली के पटेल नगर में एक UPSC छात्र की बारिश के बाद सड़क पर करंट लगने से मौत हो गई।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 23, 2024
ये कोई दुर्घटना नहीं, सरकारी सिस्टम की नाकामी द्वारा की गई हत्या है। आम नागरिकों की जान की कोई क़ीमत नहीं है ?
उस बच्चे के माँ-बाप को क्या जवाब मिलेगा? सड़क पर चलने से मौत हो गई, sorry?
इस… pic.twitter.com/fN1U2AdPPL
स्थानीय अधिकारियों ने नीलेश राय की मौत की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि लोहे के गेट में बिजली कैसे प्रवाहित हुई और रखरखाव या सुरक्षा प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की चूक कैसे हुई। जिसकी वजह से युवक मौत हुई है। नीलेश सिविल सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रहा था। उसकी उम्र महज 26 साल थी।












Click it and Unblock the Notifications