दिल्ली: 12th में दो विषय में फेल हुई छात्रा ने की आत्महत्या, नाले में मिला शव
दिल्ली की 12वीं की एक छात्रा ने दो विषयों में फेल होने के बाद नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली के अमन विहार में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने दो विषय में फेल होने के बाद नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़की कथित तौर पर 12 मई से लापता थी और वो घर में सुसाइड नोट छोड़कर बाहर निकली थी।
12 मई से लापता छात्रा के माता पिता ने लड़की की खोजबीन के साथ ही अमन विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, छात्रा का शव 14 मई को नाले में आधा डूबा हुआ पाया गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, मामले को लेकर दिल्ली पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
वहीं, छात्रा का शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि छात्रा 12वीं में दो विषय में फेल हो जाने के कारण आहत थी। वहीं, उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि उनकी बेटी उनका यूं साथ छोड़कर चली जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications