Earthquake in Delhi : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घर-ऑफिसों से निकलकर भागे लोग

Earthquake in Delhi , राजधानी Delhi और उसके आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

 Strong earthquake tremors felt in Delhi NCR

Recommended Video

      Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके | वनइंडिया हिंदी

      Earthquake in Delhi, राजधानी दिल्ली में मंगलवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में लोगों ने कुछ सेकेंड पर इन तेज झटकों को महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 5.8 रिक्टर स्केल मापी गई है। भूकंप झटकों को देख लोग घरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर लोगों के बीच दहशत देखने को मिली।

      राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओऱ जारी जानकारी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर नेपाल में आए। इनकी तीव्रता 5.8 थी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा नेपाल से सटे यूपी के कई जिलों में इस भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।

      मंगलवार करीब 2:28 बजे दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके इतने तेज थे कि, घऱों में रखे सामान और पंखे तक तेजी से हिलने लगे। तेज भूकंप देख लोग घरों और ऑफिसे से बाहर भागने लगे। लोगों के बीच भूकंप के चलते काफी देर तक दहशत का माहौल रहा।

      उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है। अभी तक किसी भी जगह से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। नए साल में अभी तक तीन बार दिल्ली में भूकंप के महसूस किए गए हैं। 5 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+