SpiceJet flight emergency landing: उड़ते ही बंद हो गया विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
SpiceJet flight emergency landing Delhi: दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान SG 121 में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। विमान के इंजन नंबर 2 के फेल होने की सूचना के बाद पायलट ने तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया। इस फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई।
सूत्रों के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इंजन ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित वापस उतारा गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन वैकल्पिक व्यवस्था में जुटी है।

इंजन फेलियर और सुरक्षित लैंडिंग की पूरी कहानी
दिल्ली-लेह रूट पर उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान में आई इस खराबी ने सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक-ऑफ के तुरंत बाद पायलट को दूसरे इंजन में खराबी के संकेत मिले, जिसके बाद फुल इमरजेंसी घोषित की गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर फायर टेंडर और एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया था। 150 यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंड कराया गया। गनीमत रही कि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और विमान रनवे पर सुरक्षित उतर गया।
ये भी पढे़ं: Ranchi Air Ambulance Crash: टेकऑफ करते ही 23 मिनट बाद टूटा संपर्क, रांची एयर एम्बुलेंस हादसे की पूरी कहानी
23 फरवरी को एयर एंबुलेंस हुआ था क्रैश
वहीं झारखंड के चतरा जिले में सोमवार 23 फरवरी शाम एक भीषण विमान हादसा हो गया, जिसमें रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। इस दुखद दुर्घटना में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन मात्र 23 मिनट बाद ही एटीसी (ATC) से इसका संपर्क टूट गया।
यह हादसा चतरा के सिमरिया ब्लॉक के पास हुआ। मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से सभी सात शवों को बरामद कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी या खराब मौसम हादसे का कारण हो सकते हैं, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: Ranchi Air Ambulance Crash: किस कंपनी की थी एयर एंबुलेंस? मरने वालों में 7 लोग कौन, कैसे हुआ क्रैश? हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications