Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां
Spicejet Fire: दिल्ली हवाई अड्डे पर खड़े स्पाइसजेट के एक विमान क्यू400 के इंजन में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। इसके बाद आनन फानन में दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। गनीमत रही कि इस घटना में विमान और रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजे एक अग्नि चेतावनी प्रणाली के जरिये क्यू400 विमान के इंजन में आग लगने की तब सूचना मिली जब उसे रख-रखाव के लिए खड़ा किया गया था। उन्होंने बताया कि आग मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से बुझा दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर दमकल दस्ते को भी बुलाया गया और इस हादसे में विमान एवं रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं।

वीडियो में देखें विमान में कैसे लगी आग (Spicejet Fire)
Recommended Video
Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां












Click it and Unblock the Notifications