दिल्ली पुलिस ने की 2 अफगानिस्तानियों से ₹1 हजार करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त
अफगानिस्तानियों से दिल्ली में जब्त की गईं 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के रहने वाले 2 लोगों से करोड़ों की ड्रग्स जब्त की गई हैं। इन ड्रग्स में मेथामफेटामाइन व हेरोइन शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि, गिरफ्त में आए अफगान नागरिक 2016 से भारत में रह रहे थे। इन विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, उनके पास 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग और 10 किलोग्राम हेरोइन मिली।

यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी
स्पेशल सेल के ऑफिसर ने बताया कि, लखनऊ के एक गोदाम से 606 बैग बरामद किए गए। जानकारी के मुकताबिक, ड्रग्स की ये खेप पहले चेन्नई से लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली भेजी गई थी। पुलिस का कहना है कि, यह देश के इतिहास में मेथामफेटामाइन दवाओं की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों अफगान नागरिक 2016 से भारत में रह रहे थे।

1200 करोड़ रुपए से अधिक कीमत
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अफगानिस्तान के रहने वाले 2 जनों से जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1200 करोड़ रुपए से अधिक है। बहरहाल, इस संबंध में जांच-पड़ताल चल रही है। वहीं, अभी मीडिया के हवाले से यह जानकारी बाहर आई है कि उन 2 अफगानों के पास 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग और 10 किलोग्राम हेरोइन मिली है। इन विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के ऑफिसर ने बताया कि, उनके पास से कुछ और चीजें भी मिली हैं।

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
दिल्ली पुलिस ने कहा कि, यह स्पेशल सेल को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब्त की गई कुल ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपये से अधिक है। दिल्ली पुलिस ने समय समय पर लोगों को नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications