बाहरी लोगों के साथ मां के अवैध संबंध को लेकर परेशान बेटे ने उठाया ये कदम
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम वेस्ट इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी मां को मारने के लिए भाड़े के हत्यारे को 50 हजार रुपये की सुपारी दे दी। हालांकि महिला ने हमला करने आए हमलावरों से जूझती रही और उसने एक नाबालिग हमलावर को पकड़ लिया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए नाबालिग हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक रविवार को महिला अपने घर पर अकेली थी तभी 17 से 25 साल के तीन लोग घर में घुस गए और महिला पर हमला कर दिया।
हालांकि महिला उल्टा ही हमलावरों पर टूट पड़ी। दाव उल्टा पड़ता देख हमलावर बागने लगे। इस दौरान महिला ने नाबालिग हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर उसके साथी मंगोलपुरी के घोषित बदमाश राहुल और मंगल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों को महिला के बेटे ने उसकी हत्या करने भेजा था।
पुलिस ने महिला के बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक अपनी मां के बाहरी युवकों से संबंधों को लेकर नाराज था। इस बात का जिक्र उसने पिता से भी की थी। जब कोई हल नहीं निकला तो उसने 50 हजार रुपये में मां की हत्या की सुपारी राहुल को दे दी। बेटे ने आरोपियों से घर से गहने और नकदी ले जाने की भी बात कहा था ताकि घटना लूट की लगे।
यह भी पढ़ेंः चंदौली: गे-पार्टनर के अन्य लड़कियों से भी थे अवैध संबंध, सच्चाई सामने आने पर मारी गोली












Click it and Unblock the Notifications