पहले ही बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को 'लोहा पुल' में दिखा जहरीला सांप, सामने आया VIDEO
Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ ने कई दिनों से हाल बेहाल कर रखा है। कुछ समय पहले तक बेहद कम पानी वाली यमुना ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर दिया। अब इस पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। शुरुआत में तो लोगों को ये किसी एडवेंचर से कम नहीं लगा। लेकिन अब समय के साथ परेशानियां बढ़ने लगी हैं।
बाढ़ के शुरुआती दिनों में घर डूबे, मवेशी डूबे और लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं। लेकिन अब समय के साथ लोगों की परेशानी बस बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में राजधानी के लोहा पुल इलाके में बाढ़ के पानी के साथ सांप देखा गया। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया।

यमुना का पानी कई इलाकों में घुस चुका है। जल स्तर कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन यमुना अब भी खतरे के निशान के ऊपर ही बह रही है। लोगों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है। इस पानी में आवाजाही कर रहे लोग और यातायात की वजह से पानी बहुत गंदा हो गया है। ऐसे में इससे कई तरह की बीमारियां होने की भी आशंका है।
लेकिन हाल ही में लोग उस वक्त डर गए, जब बाढ़ वाले लोहा पुल इलाके में सांप घुस आया। ये सांप कई मीटर लंबा था। सांप के आने का एक वीडियो भी बनाया हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि सांप पुल के नीचे चल रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके में ऐसे सांप का घुस आना लोगों को बहुत डरा रहा है। ये सांप तो पुल के नीचे था, लेकिन ये कभी भी पानी के अंदर घुसकर सड़क पर भी आ सकता है। ऐसे में राहगीरों की जान को भी खतरा है।
काले रंग के इस सांप के शरीर में सफेद धारियां हैं। ये रेंग रेंगकर एक जगह से दूसरी जगह जाने की जुगत कर रहा है। वीडियो को 11 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग काफी डरे हुए हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्हें वहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों की काफी चिंता सता रही है।
यहां देखें सांप का वीडियो...
बाढ़ की बात की जाए तो दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ के पानी से हाल बेहाल है। आईटीओ बैराज को लेकर पिछले दो दिनों से लगातर बयानबाजी हो रही है। बाकी के 4 फाटकों के आज खुलने की संभावना भी जताई जा रही है। आर्मी, नेवी और गोताखोरों की टीम इसे खोलने के लिए लगातार जुटी हुई है। वहीं यमुना के जल स्तर की बात करें तो ये अब भी खतरे के निशान के ऊपर ही बह रही है। हालांकि, जल स्तर में थोड़ी कमी जरूर आई है।












Click it and Unblock the Notifications