दिल्ली में शाम ढलते ही 60 राउंड फायरिंग, युवती घायल, इलाके में फैली दहशत

दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार रात 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। एक के बाद एक लगातार गोलियों की तड़तड़ाहत के चलते इलाके में दहशत फैल गई। घटना से स्थल के आसपास घरों में लोग फायरिंग के चलते घरों में छिप गए। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान घर की बालकनी में खड़ी करीब 22 साल की एक लड़की के सीने में गोली लगी है।

रिपोर्ट के मुताबिक गोलाबारी की यह घटना आपसी रंजिश की वजह से हुई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है। हमले को लेकर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। करीब 60 राउंड फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। दो गुटों ने एक दूसरे पर सरेआम गोलियां बरसाईं। इस घटना में एक लड़की घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sixty rounds firing in Delhi

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि मौके पर पुलिस टीम को गली में खाली कारतूस पाए गए। घटना के संबंध में पूछताछ में पता चला की हमले में एक युवती भी घायल हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में घायल लड़की की पहचान इफरा, बेटी इरफान के रूप में हुई है। घायल लड़की को इलाज के लिए तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार यह जींस के थोक विक्रेता के बीच पैसों को लेकर लड़ाई थी। इसकी वजह से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्राइम टीम ने मौके पर से खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और मेटल के टुकड़े सहित कुल 17 सबूत जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार घटना की जांच जारी है... कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+