डेंगू को लेकर डरने की जरूरत नहीं, हालात नियंत्रण में: शैली ओबेरॉय

देश की राजधानी में डेंगू से बचाने के लिए एमसीडी अहम कदम उठा रही है। दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली में डेंगू का कोई भी गंभीर मरीज नहीं है। यहां स्थिति नियंत्रण में है।

शैली ओबरॉय ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे कोई भी गंभीर मरीज नहीं हैं जिनका प्लेटलेट काउंट कम हो गया हो और उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत हो। नगर निगम हरसंभव कदम उठा रही है। सभी अस्पताल किसी भी

shelly oberoi

शैली ओबेरॉय ने कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आज ही मैंने पूरे पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग बुलाई है, यह समीक्षा बैठक होगी, हम देखेंगे कि कितनी बढ़ोत्तरी हुई है। स्थिति अभी नियंत्रण में है। ऐसे मामले नहीं हैं जहां प्लेटलेट्स गिर गई है और मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़े।

मैं दिल्ली की जनता को आश्वासन देती हूं कि डरने वाली कोई बात नहीं है। नगर निगम हर वो कदम उठा रहा है जिससे की किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। हर अस्पताल में व्यवस्था है, डरने की कोई बात नहीं है। हमे इसे राजनतीिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। लोगों को भयभीत करने की स्थिति नहीं बनानी चाहिए।

बता दें कि वैश्विक स्तर पर डेंगू गंभीर समस्या बनता जा रहा है। डेंगू को जलवायु से संबंधित समस्या के तौर पर देखा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि यूरोप में स्वास्थ्य प्रणालियों पर डेंगू का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

भारत में डेंगू की समस्या की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में इसके मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई जगहों पर आईसीयू में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+