जंगपुरा की चुनावी 'जंग' में उतरे मनीष सिसोदिया, विधानसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
Manish Sisodia News: दिल्ली में गिरते तापमान के बीच सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजधानी की सियासत में नेता एक्टिव होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। बता दें, कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक हैं।
सिसोदिया ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा-आज जंगपुरा में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। यह सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि जंगपुरा के भविष्य के सपनों को साकार करने का केंद्र होगा।

उन्होंने कहा, "यहा से हर बच्चे को शानदार शिक्षा सुनिश्चित करने, हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने, और हर नागरिक को एक सुरक्षित, स्वच्छ, और प्रगतिशील जंगपुरा देने की दिशा में काम होगा।यह कार्यालय उस सोच का प्रतीक है, जहाँ हर जंगपुरा वासी अपनी उम्मीदें और सपने लेकर आ सके। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में यह सफर जंगपुरा को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है।"












Click it and Unblock the Notifications