श्रद्धा हत्याकांड: अफताब को न्यायिक हिरासत में भेजा गया तिहाड़ जेल, अस्पताल में लगी कोर्ट

Shraddha case, श्रद्धा वाकर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को आज दोपहर दिल्ली की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले आफताब को अंबेडकर अस्पताल से ले जाया गया। जहां पर उसक मेडिकल चेकअप हुआ। उसे आज तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अस्पताल में ही कोर्ट लगाई गई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी थी।

Shraddha case Aftab sent to judicial custody in Tihar Jail, court in hospital

आफताब को अंबेडकर अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस आज सुबह उसे मेडिकल जांच के लिए ले गई थी। आफताब पूनावाला को जनता और मीडिया से दूर रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त उपाय किए गए थे। दिल्ली पुलिस दोपहर करीब ढाई बजे आफताब को लेकर अस्पताल लौटी और उसे अस्पताल के अंदर एक कमरे में रखा। वहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आफताब की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की जगह उसे न्यायिक कस्टडी में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने आशंका जताई है कि श्रद्धा का मर्डर दिल्ली में हुआ है लेकिन पूरी साजिश हिमाचल में रची गई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस पांच राज्यों में जांच कर रही है। पुलिस मुंबई में श्रद्धा और आफताब के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। गुरुग्राम में भी पुलिस कई बार श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की तलाश कर चुकी है।

इसी बीच ये खबर सामने आ रही है कि, आफताब श्रद्धा को मारने के बाद जिस लड़की को अपने फ्लैट पर लेकर आया था, वो पेशे से डॉक्टर है। पुलिस ने उस महिला को ट्रेस किया है। वह लड़की तब फ्लैट पर बुलाई गई जब वाकर के टुकड़े वहीं फ्रिज में रखे थे। पुलिस ने कहा है कि आफताब महिला से मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन 'बंबल' के जरिए मिला था। दिल्ली पुलिस ने महिला से संपर्क किया है जो एक मनोवैज्ञानिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+