दिल्ली: दुकान पर रखे अंडे टूटने पर नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम बिहार में महज अंडा टूट जाने की वजह से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हेा गया। परिजनों ने घायल नाबालिग को पास के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बताया आरोपी की पहचान फारूख के रूप में हुई। बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Recommended Video

    दिल्ली: दुकान पर रखे अंडे टूटने पर नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
    Shopkeeper impaled 16 year old boy for damaging eggs in Delhi

    गलती से टूट गए दुकान पर रखे अंडे

    मृतक के भाई मो. फैज ने बताया कि वे इन दिनों अपना पुराना मकान तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं। पुराने मकान को तोड़ने के दौरान वहां से निकल रहे पुराने ईंटों को पास में ही इरफान नाम के पड़ोसी के मकान के सामने रख रहे थे। इरफान के घर के नीचे दुकानें बनी हुई हैं, जहां आरोपी फारुख अपने पिता ताज मोहम्मद के साथ अंडे बेचता है। बताया जाता है कि मंगलवार को ईंट रखते समय एक ईंट अंडों पर जा गिरी और कुछ अंडे टूट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे 16 वर्षीय मो. फैजान पर आरोपी फारूख ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने आरोपी ​को किया गिरफ्तार

    वारदात के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। आरोपी मौके से भाग निकला। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला कर भाग रहा है। उसके बाद घायल अपने आपको संभालते हुए कुछ कदम चलकर गिर जाता है। इस दौरान कुछ लोग आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो भागने में कामयाब हो जाता है। साउथ जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर के ने बताया कि आरोपी की पहचान फारूख के रूप में हुई। बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+