5 सालों में दोगुनी हुई शीला की संपत्ति, बीजेपी के हर्ष हुए गरीब

Sheila Dikshit has assets worth Rs.2.7 crore, Harsh Vardhan slightly behind
नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र ने अपना नामांकन भरा है। नामांकन के पर्चे में उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया। इस खुलासे के मुताबिक पिछले 5 सालों में शीला की संपत्ति दोगुनी हो गई है। शीला के पास इस वक्त 2.7 करोड़ की संपत्ति है। हलांकि भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी उनसे खास पीछे नहीं है। डॉ. हर्षवर्धन के पास उनकी पत्नी की संपत्ति मिलाकर 2.66 करोड़ रुपए की सपत्ति है।

शीला दीक्षित ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उन्होंने नकद, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड एवं शेयर में निवेश के रूप में अपने पास 1.8 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की घोषणा की है। निजामुद्दीन पूर्व के उनके अपार्टमेंट की कीमत करीब 98 लाख रुपए है लेकिन उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। हलांकि 2012-13 में भरे गए आयकर रिटर्न में उन्होंने करीब 13 लाख रुपए की आय दिखाई है।

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हर्षवर्धन के 28 लाख नकद रुपए, दो लाख रुपए की जेन एस्टिलो कार और 4.6 लाख रुपए की टोयटा इटियोस लीवा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+