ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिए गए जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव
गाजियाबाद। नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने देर रात उन्हें ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव को गाजियाबाद में स्टेशन से हिरासत में लिया गया। इलाहाबाद में आरक्षण के मुद्दे पर आयोजित की जाने वाली वाली महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए शरद यादव दुरंतो ट्रेन से दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे, लेकिन उन्हें बीच में ही उतार लिया गया।
हिरासत में लिए जाने के बाद शरद यादव को यूपी पुलिस पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस में ले जाया गया। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में किसी भी तरह की पंचायत और महापंचायत पर रोक लगा रखी है। विपिह की 84 कोसी यात्रा के बाद अखिलेश सरकार ने इस तरह की महापंचायतों पर रोक लगा दी थी।

सरकार के आदेश के बावजूद सामाजिक न्याय मंच ने आरक्षण के मुद्दे पर इलाहाबाद के केपी कॉलेज में अखिल भारतीय स्तर का कार्यक्रम रखा था। इसमें भाग लेने के लिए शरद यादव जा रहे थे। सामाजिक न्याय मंच आरक्षण का समर्थन करने वाला संगठन है।
यूपी पुलिस ने जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव को पहले ही पहले ही बता दिया था कि इलाहाबाद जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और गाजियाबाद में हिरासत में ले लिया जाएगा। बावजूद इसके वो महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद उन्हें ट्रेन से हिरासत में ले लिया गया। कुछ देर तक पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस में रखने के बाद पुलिस ने उन्हें वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications