ये है शैलजा का फेसबुक पर आखिरी पोस्ट जिसके बाद वो कत्ल की गई

दिल्ली। 22 जून की रात 10 बजकर 48 मिनट पर जब शैलजा द्विवेदी फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदल रही थी तब उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि सुबह क्या होने वाला है?

Shailza Dwivedi last Facebook post

सफेद सूट में मुस्कुराती तस्वीर को पोस्ट करते हुए शैलजा ने लिखा - जब आपकी जिंदगी में सारे रंग हों तो भी आपको यह याद रखना चाहिए कि चीजें ब्लैक और व्हाइट में ही आपके सामने आती हैं। इस स्टेटस को लिखने की प्रेरणा हलांकि उनको अपनी तस्वीर से ही मिली थी लेकिन क्या पता था कि उनकी उजली जिंदगी को सुबह कोई काला साया तबाह कर देगा।

11 जून को बदली थी कवर फोटो
आखिरी स्टेटस से पहले 11 जून को शैलजा ने पेड़ पर लेटकर खिंचाई गई फोटो को फेसबुक पेज का कवर बनाया था और लिखा- पागलपंती भी जरूरी है लाइफ में। मेजर निखिल हांडा से शैलजा की नजदीकियां शायद पागलपंती ही थी जिसकी वजह से 23 जून को बेरहमी से कत्ल की गई। हंसती-मुस्कुराती मॉडल और खूबसूरती की प्रतियोगिता में धाक जमाने वाली शैलजा का ऐसा बदसूरत अंत हुआ जिसके बारे में जानकर फेसबुक फ्रेंड्स भी सन्न रह गए।

आखिरी पोस्ट पर आ रहे दुखद कमेंट्स
शैलजा के दर्दनाक कत्ल की खबर सुनते ही उसके आखिरी पोस्ट पर लगातार जानने वाले कमेंट्स लिखकर दुख जता रहे है। वे शैलजा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक ने लिखा, मैं यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकती, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+