तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने शहाबुद्दीन कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, अप्रैल 21: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुरुआती लक्षण मिलने के बाद शहाबुद्दीन का टेस्ट करवाया गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शहाबुद्दीन को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत ठीक है। बता दें, दिल्ली की तिहाड़ जेल में पिछले दिनों कई कैदी और जेल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

हत्या के मामले में सजा काट रहा शहाबुद्दीन
Recommended Video
बिहार के सीवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं। 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीवान जेल से तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया था। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि बीते 16 मार्च से 14 अप्रैल तक कुल 70 कैदी कोरोना संक्रमित हुए थे, इनमें से तीन अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि बीते मई 2020 से फरवरी 2021 तक 120 कैदी संक्रमित हुए थे और 118 पूरी तरह से स्वस्थ हो गए, जबकि दो कैदियों की मौत हो गई थी। इस अवधि में जेल के 293 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए थे और सभी पूरी तरह से ठीक हो गए थे।
दिल्ली में 28,395 नए केस, 277 लोगों की मौत
बता दें, दिल्ली में कोरोना वायरस से स्थिति गंभीर हो चुकी है। राजधानी में 28,395 नए केस आए हैं, जबकि 277 लोगों की मौत हुई। राजधानी में फिलहाल कोरोना के 85575 एक्टिव केस हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 33 फीसदी के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने खुद को होम क्वारंटाइनन कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications