दिल्ली: किराड़ी क्षेत्र में शुरू हुआ सीवर डलने का काम, 100 से ज्यादा कॉलोनियां होंगी कवर

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने किराड़ी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सीवर का काम शुरू करवा दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा में सीवेज परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में अगले 4 साल के अंदर सीवर डलने का काम पूरा हो जाएगा। हालांकि इंजीनियरों ने ये भरोसा दिलाया है कि ये काम वो 4 साल से भी कम समय में पूरा कर देंगे।

Arvind kejriwal

किराड़ी विधानसभा की 105 कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

सीवेज परियोजना की आधारशिला कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली की 114 कॉलोनियों, जिनमें 105 कॉलोनियां किराड़ी की है और 9 कॉलोनी मुंडका विधानसभा की है, उनका सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा इस क्षेत्र में 3 एकड़ जमीन में अस्पताल बनाया जाएगा।थोड़े दिनों से रोहिणी से बेहतर इलाका विकसित हो जाएगा।

परियोजना पर 478 करोड़ रुपए होंगे खर्च

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की इस परियोजना के तहत प्रेम नगर, भाग्य विहार और प्रताप विहार में अपशिष्ट जल पंपिंग स्टेशनों के निर्माण सहित अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों में सीवरेज सिस्टम प्रदान किया जाएगा। 114 अनधिकृत कॉलोनियों में सुविधा मिलेगी। सीवरेज मास्टर प्लान 2031 के तहत इन 114 अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों की करीब 7.25 लाख आबादी इससे कवर होगी। इस पर लगभग 479.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इन कॉलोनियों को मिलेगा योजना का लाभ

सुलेमान नगर, किराड़ी गांव, मुबारकपुर डबास, निठारी गांव, रानी खेड़ा, रसूलपुर गांव मदनपुर डबास, नांगलोई, हरि एन्क्लेव-1, किरारी सुलोमान नगर, इंदर एन्क्लेव फेस-2, मुबारकपुर रोड, सत्या एन्क्लेव, निति विहार, लाल मंदिर, बलबीर नगर, अवध विहार, हरि एन्क्लेव, अमन विहार, चंदन विहार, न्यू यादव एन्क्लेव,

जानकी विहार, वेस्ट केबिन ब्लॉक, लक्ष्मी विहार, लक्ष्मी विहार मुंडका रोड, अमन विहार, प्रताप विहार, भरत विहार, किरारी एक्टेंशन, नरायन विहार, अगर निगर, करन विहार पार्ट-5, गोर शंकर एन्क्लेव-2, शारदा वस्ता एन्क्लेव,

कैलाश विहार, विद्यापति नगर, रघुविर विहार, अगर एन्क्लेव-1, जनता एन्क्लेव, विकास विहार सेक्टर-22 रोहिणी, करण विहार पार्ट-4, बलजीत विहार, पांडेय एन्क्लेव, धरम एन्क्लेव, शंकर विहार, करन विहार पार्ट-3, गुरु योगी राज पुरन जैन और अग्र्रवाल कॉलोनी नांगलोई, हरसुख ब्लॉक, हिंद विहार,

निठारी एक्सटेंशन, रमेश एन्क्लेव बवाना, ब्रिज विहार आगरा नगर प्रेम नगर-3, रत्तन विहार, सुल्तानपुरी रोड नांगलोई, शीश महल एन्क्लेव, आस्था विहार,

विनय एन्क्लेव, आदर्श लक्ष्मी विहार, मिठिला विहार, रूप विहार गांव, खुब्रम पार्क, भ्रगु विहार कॉलोनी, भाग्य विहार, जैन कॉलोनी रानी खेरा, किशन विहार, रूप विहार, सिंह आदर्श एन्क्लेव कॉलोनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+