सीलमपुर हिंसा के दौरान पेट्रोल बम फेंकने वाले की हुई पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। दिल्ली के सीलमपुर में भड़की हिंसा में बम फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान जाफराबाद के रहने वाले रईस के तौर पर की गई है। रईस हिंसा के दौरान बम लेकर आया था, जो उसके हाथ में ही फट गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद रईस को जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो शूट करने वाले शख्स को भी हिरासत में लिया है।

seelampur protester arrested who injured from petrol bomb

बता दें, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

बंद करने पड़े थे 7 मेट्रो स्टेशन

सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन के कारण वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, सीलमपुर और गोकुलपुर, शिवविहार और जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। सीलमपुर से प्रदर्शनकारियों का मार्च शुरू हुआ था जो जाफराबाद इलाके में पहुंचकर हिंसक हो गया। शाम करीब 6 बजे सभी मेट्रो स्टेशनों के गेट खोल दिए गए थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+