सीएम केजरीवाल की सुरक्षा पर दिल्ली पुलिस की सफाई, कहा- Z प्लस बरकरार, नहीं घटे कमांडो

नई दिल्ली: गुजरात में हाल ही में नगर निगम चुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस वजह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं। उनके गुजरात दौरे से पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने सीएम की सुरक्षा में कटौती की है। जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने भी सफाई दी है। साथ ही AAP के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

केजरीवाल

मामले में दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं हुई है। इसके अलावा ना ही जवानों की संख्या में कोई कमी की गई है। मौजूदा वक्त में सीएम को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, जिसमें पायलट, एस्कॉर्ट, क्लोज प्रोटेक्शन टीम, हाउस गार्ड, स्पॉटर, 47 सादे सुरक्षाकर्मियों के रूप में सर्च / फ्रिस्किंग स्टाफ और CRPF के 16 वर्दीधारी पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं जो चार कमांडो हटाए गए थे, वो एक सामान्य प्रक्रिया है। उनकी जगह पर चार नए कमांडो को तैनात किया गया है।

सौरभ भारद्वाज ने कही थी ये बात
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं। इस बात से सभी अवगत हैं। एक बार तो उनके ऊपर सचिवालय में हमला हुआ, जबकि एक बार उनके घर में एक शख्स जिंदा कारतूस लेकर घुस गया था। हाल ही में गुजरात में 6 नगर निगमों के चुनाव हुए थे। जिसमें AAP ने शानदार प्रदर्शन किया। अब जब सीएम केजरीवाल गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं, तो उनकी सुरक्षा में दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय ने कमी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+