Republic Day परेड से पहले अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली, CCTV कैमरे और 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Republic Day parade: 74वें गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली को अभेद्य किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली की सुरक्षा में 6 हजार पुलिसकर्मी, खुफिया एजेंसियों के साथ NSG टीम भी मौजूद रहेंगी।

Republic Day parade

Republic Day parade: भारत आज (26 जनवरी) को 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दिल्ली को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस गश्त कर रही है और लोगों को चेक किया जा रहा है। बता दें, 6 हजार पुलिसकर्मी पूरे सुरक्षा इंतजामों के साथ जगह-जगह मुस्तैद है। परेड में एंट्री से लेकर किसी भी प्रकार की आवाजाही पर खाज नजर रखने के लिए खास इंतजाम हैं। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में करीब 60 से 65 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए एंट्री में QR कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही वैलिड पास होल्डर और टिकट खरीदने वाले को ही परेड देखने के लिए एंट्री दी जाएगी। दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए 24 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। बता दें, गणतंत्र दिवस परेड आज सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू होगी, जो देश के सैन्य कौशल और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण होगा।

74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जी हां..27 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को दिल्ली की चाक चौबंद सुरक्षा के लिए तैनात किए गया है। वहीं, परेड के दौरान 6 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में शामिल रहेंगे। इसके अलावा पैरामिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के कमांडो के अलावा सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती की गई है।

Recommended Video

    Delhi Traffic Advisory: RepublicDay के मौके पर कौन से रास्ते रहेंगे बंद, जानिए Route |वनइंडिया हिंदी

    गणतंत्र दिवस परेड और इसके आस-पास के इलाकों की निगरानी के लिए 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। ऊंची इमारतों को 25 जनवरी की शाम से बंद कर दिया गया है। वहीं, 25 जनवरी रात से ही भारी वाहनों की एंट्री दिल्ली में बंद कर गई। तो वहीं, पुलिस ने बताया कि बम निरोधक टीम द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों जांच की जा रही है। पिछले दो-तीन महीने से होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, सिनेमा हॉल, पार्किंग स्थल और बस टर्मिनलों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+