दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्कूलों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के चलते दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।
हालांकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। टीचर्स और स्टाफ के लिए स्कूल खुले रहेंगे। एजूकेशन डायरेक्टर दिल्ली ने अपने आदेश में कहा है कि सभी प्री स्कूल, प्री प्राइमरी और प्राइमरी क्लास नर्सरी से कक्षा 5 तक अगले दो दिनों तक फिजिकल फॉर्म में सस्पेंड रहेंगे। इन कक्षाओं को टीचर्स ऑनलाइन ले सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई वेरी बैड कैटेगरी में पहुंच गया है। जिसके चलते प्रदेश की सरकार कई जरूरी कदम उठा रही है ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान, रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ जैसे अभियान पहले से ही चलाए जा रहे हैं।
दिल्ली में मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने, गाड़ियों के धुएं और औद्योगिक प्रदूषण की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। शहर का एक्यूआई गुरुवार शाम 5 बजे 402 तक पहुंच गया, जोकि काफी खराब की श्रेणी में आता है। 24 घंटे के औसत की बात करें तो बुधवार को यह 364 रहा है। मंगलवार को 359, सोमवार को 347,रविवार को 325, शनिवार को 304, शुक्रवार को 261 था।












Click it and Unblock the Notifications