दिल्ली में 1 सितंबर से 9-12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल, 6 से 8वीं की कक्षा 8 सितंबर से शुरू
दिल्ली में 1 सितंबर से 9-12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल, 6 से 8वीं की कक्षा 8 सितंबर से शुरू
नई दिल्ली, 27 अगस्त: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले को कम होता देख स्कूल खोलने की तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से सितंबर 2021 से स्कूल खोले जाएंगे। 9 से 12 तक की कक्षा वाले छात्रों के लिए 1 सितंबर से स्कूल खोले जा रहे हैं। वहीं छठी से आठवीं तक की कक्षा वाले छात्र 08 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं। छठी से आठवीं तक वाले छात्रों के लिए 08 सितंबर से स्कूल खोले जाएंगे। ये जानकारी दिल्ली सरकार ने शुक्रवार (27 अगस्त) को दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुलेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को भी खोलने के लिए इजाजत दे दी जाएगी।

Recommended Video
स्कूलों को खोलने को लेकर गाइडलाइंस तैयार कर ली गई है। सभी छात्रों को गाइडलाइंस का पालन करना होगा। एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट आने के एक दिन बाद दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में 1 सितंबर से फिर से स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है।
दिल्ली के स्कूलों में अभी सिर्फ एडमिशन, प्रैक्टिकल वर्क का काम चल रहा है
बताया जा रहा है कि एक्सपर्ट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया गयाहै। दिल्ली के स्कूलों में फिलहाल 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के एडमिशन, प्रैक्टिकल वर्क से जुड़े काम ही हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि सरकार जल्द से जल्द स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है, लेकिन सभी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था, जिन राज्यों में स्कूल फिर से खोले गए हैं वहां की स्थिति मिश्रित रही है। इसलिए हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।"
एक्सपर्ट पैनल ने दिल्ली को सितंबर में स्कूल खोलने का दिया सुझाव
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 6 अगस्त को अधिकारियों से दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल गठित करने को कहा था।
बता दें कि कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर को कम होता देख जुलाई और अगस्त में स्कूलों को फिर से खोलने का विकल्प चुना था। हालांकि एक्सपर्ट पैनल ने सुझाव दिया था कि दिल्ली को स्कूलों खोलने में थोड़ा और समय लेना चाहिए और सितंबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को फिर से खोलना चाहिए। समिति ने स्कूल में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या पर 50 प्रतिशत की सीमा का भी सुझाव दिया था।












Click it and Unblock the Notifications