दिल्ली के अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो। प्रदेश सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों की हाल का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया है।

सौरभ भारद्वाज ने इस औचक निरीक्षण की जानकारी देते हुए कहा,मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिविल लाइन के Sushruta Trauma Centre का किया औचक निरीक्षण- शाम हो रही थी। जब इस ट्रॉमा सेंटर में हम पहुंचे तो सेंटर की हालत खराब नजर आई, सफाईकर्मी और डॉक्टर्स की भारी लापरवाही देखने को मिली। मरीज़ों का ध्यान ठीक से नहीं रखा जा रहा था।

saurabh bhardwaj

उन्होंने बताया कि एक मरीज का तो इतना बुरा हाल था, रोजाना उसे सर्जरी करने के लिए भूखा रहने के लिए बोलते थे और सर्जरी भी नहीं करते, इस तरह 5 बार उसे भूखा रखा गया। केजरीवाल जी दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं किंतु कुछ डॉक्टर और स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहे.

यह सब देख मन बड़ा दुखी हुआ, डॉक्टर और स्टाफ की फटकार लगाई और मरीजो का जल्द से जल्द इलाज करने तथा सभी मरीजो को नए कंबल देने के निर्देश दिए। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में अस्पतालों के आधुनिकीकरण में केजरीवाल सरकार ने काफी काम किया है। लोगों को यहां मुफ्त में इलाज मुहैया कराया जाता है। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की जिसकी हर जगह चर्चा होती है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की दर्ज पर पंजाब में भी सरकार ने इस तरह की मुहिम की शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+