पीएम मोदी ने मान लिया है कि दिल्ली में...आप नेता सौरभ भारद्वाज ने किया पलटवार
Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो चुका है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा आम आदमी पार्टी ने किया है।
वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ये बहुत बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मान लिया है कि दिल्ली में शराब नीति के तथाकथित मामले में अब तक एक भी सबूत नहीं किया इससे बड़ी बात हो क्या कर सकती है

आप नेता सौरभ ने कहा आपके पास इतनी बड़ी-बड़ी एजेंसी है! 500 से ज्यादा जगहों पर आपने छापे मारे फिर भी एक सबूत नहीं मिला तो इससे पता चलता है कि आपका पूरा आरोप बेबुनियाद था।












Click it and Unblock the Notifications