उत्तरकाशी टनल हादसे पर सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया, पूछा- आगे केंद्र और उत्तराखंड सरकार क्या करेगी?
Delhi News: उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के भी कर्मचारी वहां(उत्तरकाशी) गए थे, जिन्होंने मैन्युअली सुरंग खोदकर उनकी(श्रमिक) जान बचाई।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार को गर्व है कि दिल्ली सरकार इस तरह से उत्तराखंड सरकार की मदद कर पाई। हालाकिं उन्होंने सवाल भी उठाया कि बड़ी बात ये है कि ऐसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार क्या करेगी?
इधर नई जानकारी के मुताबिक श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से बुधवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया है जहां उनका गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी 41 श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ से एम्स ऋषिकेश लाया गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिल्कयारा की निर्माणाधीन सुरंग में बीते 17 दिनों से फंसे 41 में को बाहर निकाल लिया गया है। बाहर आए सभी श्रमिकों को एम्बुलेंस के माध्यम से सीधा चिन्यालीसौड़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया जाया गया था,जहां उन्हें वहाँ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया ।मज़दूरों के बचाव अभियान में उत्तरखंड सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसियों समेत ही सेना, विभिन्न संगठन और विश्व के नामी टनल विशेषज्ञ शामिल थे।
यह भी पढ़ें दिल्ली: 'पूरे उत्तराखंड को टाइम बम के ऊपर बैठा दिया', सिल्क्यारा टनल हादसे पर बोले सौरभ भारद्वाज












Click it and Unblock the Notifications