बाढ़ एवं सिचाई विभाग पर भाजपा के आरोपों को सौरभ भारद्वाज ने बताया हास्यास्पद

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने बाढ़ एवं सिचाई विभाग पर आरोप लगाए हैं वह किसी मजाक से कम नहीं हैं, यह पूरी तरह से हास्यास्पद हैं। आश्चर्य की बात यह है कि भाजपा वालों को यह पता नहीं है कि दिल्ली सरकार की पूरी अफसशाही केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए एलजी साहब चला रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जबसे मैंने बाढ़ एवं सिचाईं विभाग संभाला है उस दिन से आजतक कोई भी फाइल मेरे पास नहीं भेजी गई है। विभाग से जुड़ी किसी भी तरह की मंजूरी के लिए मुझे फाइल नहीं भेजी गई है, फिर वह प्रशासनिक मंजूरी की फाइल हो या फिर सैद्धांतिक या किसी भुगतान से जुड़ी फाइल।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों हैं कि मेरे पास कोई फाइल नहीं आती है तो प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने इसका जवाब देने की बजाए इसे वित्त विभाग के प्रधान सचिव आशीष चंद्र वर्मा को भेज दी। दोनों ही सचिवों ने कहा कि उनके पास 50 करोड़ रुपए तक के कार्यों की अनुमति की पावर है। लिहाजा 50 करोड़ रुपए तक की किसी फाइल को मंत्री के पास नहीं भेजा जाएगा। यह चौंकाने वाली बात है ल्किन यही सच है।

इस नए कानून की वजह से ना सिर्फ विभाग को नुकसान हो रहा है बल्कि भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं। नए कानून के तहत अधिकारियों को इतनी पावर दे दी गई है कि इनके ऊपर अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है। इस कानून ने अधिकारियों को बेलगाम कर दिया है। ऐसे में एलजी को यह बताना चाहिए कि आखिर इन अधिकारियों की जवाबदेयी कैसे तय होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+