दिल्ली में झुग्गियों को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच जिस तरह से झुग्गियों को खाली कराया जा रहा है उसको लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में सभी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाना चाहती है। केंद्र सरकार इन झुग्गियों से छुटकारा पाने के लिए साजिश रच रही है। चुनाव के समय इन लोगों ने वादा किया था कि झुग्गीवासियों को पक्का घर दिया जाएगा, लेकिन अब ये लोग इन झुग्गियों को हटाने के लिए साजिश रच रही है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन झुग्गियों में ड्राइवर, कामवाली, कुक आदि रहते हैं, ये लोग जेजे क्लस्टर में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार इन लोगों को यहां से हटाने के लिए षड़यंत्र रच रही है। भाजपा इन लोगों को इनकी झुग्गियों से बाहर करना चाहती है। कानून के अनुसार प्रशासन इन झुग्गियों को ध्वस्त नहीं कर सकता है, ये वो झुग्गियां हैं जोकि लिस्टेड क्लस्टर हैं, इन लोगों को पक्का घर देना चाहिए। भाजपा जो कर रही है वह अमानवीय है।

सौरभ ने कहा कि 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को समझाया था कि झुग्गी में रहने वालों को रहम करो, इनके पुनर्वास का इंतजाम करो। लेकिन केंद्र की सरकार गरीबों को सड़क पर लाने का काम कर रही है। सौरभ ने कहा कि आखिर ये लोग कहां जाएंगे।
यह डीडीए की जिम्मेदारी है कि इन लोगों को रिहैबिलिटेट किया जाए। इन लोगों के लिए पक्के घर का इंतजाम किया जाए। सुंदर नर्सरी और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच झुग्गी बस्ती है, यहां तकरीबन 1000-1500 लोग रहते हैं। यहां के लोग कचरा बीनने का काम करते हैं, ठेला लगाते हैं, मजदूरी करते हैं। इन लोगों के घर को नवंबर माह में ध्वस्त कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications