G20 Summit: दिल्ली में लगातार 3 दिन बारिश हो तो भी बाढ़ नहीं आएगी: सौरभ भारद्वाज
G20 Summit: जी20 समिट को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस समिट में दुनियाभर के नेता हिस्सा लेंगे। इस बीत दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक और सिक्योरिटी के इंतजाम इस स्तर के किए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।
दिल्ली में इस साल मानसून के दौरान बाढ़ आई थी। लिहाजा इसे ध्यान में रखते हुए जी20 समिट की तैयारी की गई है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर दिल्ली में लगातार तीन दिन तक बारिश होती है तो भी दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात नहीं होंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जी20 समिट के लिए जो तैयारियां की गई हैं और चीजों को बेहतर किया गया है उसे संभालना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है। दिल्ली पुलिस को जी20 की बैठक के बाद यह सुनिश्चित करना होगा कि इन चीजों को कोई चुराए नहीं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम की तैयारी पहले से जरूरी होती है ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। यह अच्छा है कि इस तरह के कार्यक्रम दिल्ली में हो रहे हैं। लेकिन पिछले 10 दिनों से दिल्ली के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें कोई दिक्कत ना हो। दिल्ली पुलिस की ओर से इसको लेकर सही से योजना बनानी चाहिए। सरकार द्वारा लगाई गई महंगी वस्तुओं को कोई चुराए नहीं, इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाए यह दिल्ली पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए।
भारद्वाज ने कहा कि मीनाक्षी लेखी ने जो आरोप लगाए हैं कि दिल्ली के विकास के लिए पिछले 9 साल में दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया, बल्कि केंद्र सरकार ने ही सबकुछ किया और जी20 की बैठक की तैयारी का सारा खर्च वहन किया, वह गलत है।
मैं यह कह सकता हूं कि केंद्र ने हमे फंड नहीं दिया, मेरे पास फाइल है जिसमे चीफ सेक्रेटरी ने खुद लिखा है कि सभी खर्च खुद करने हैं। मनीष सिसोदिया ने वित्त मंत्री को समिट के लिए फंड को लेकर पत्र लिखा था। लेकिन केंद्र कीओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications