मैं न्यायलय का शुक्रिया अदा करती हूं, सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर अदालत में रो पड़ीं उनकी पत्नी पूनम जैन
Satyendar Jain Gets Bail: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को शुक्रवार को जमानत दे दी। वहीं कोर्ट में पेश होने के दौरान सत्येंद्र जैन ने अदालत के फैसले पर 'सत्यमेव जयते' कहा। उनकी पत्नी पूनम जैन इस मौके पर कोर्ट में मौजूद रहीं। वहीं आम आदमी पार्टी के तमाम नेता अदालत के इस फैसले को 'सत्य की जीत' करार दिया।
पूनम जैन ने कहा, "मैं न्यायलय और न्यायपालिका का शुक्रिया अदा करती हूं। यह कठिन था लेकिन हमें विश्वास था क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया था। हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। उनके लिए यह राजनीति नहीं है, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं।"

जोरदार स्वागत करेंगे, बेल मिलने पर सत्येंद्र जैन की बेटी
सत्येंद्र जैन की बेटी ने अपने पिता को मिलने पर कहा कि हमें हमेशा से पता था कि ऐसा होगा, यह बस समय की बात है। हम बहुत खुश हैं कि अदालत ने हमें न्याय दिया है। लेकिन मुझे लगता है कि इस साल दिवाली हमारे लिए जल्दी आ गई। हम खुश हैं और हम उनका बड़े उत्साह से स्वागत करेंगे।
कोर्ट ने अपने जजमेंट में क्या कहा?
बता दें कि कोर्ट में ED ने सत्येंद्र जैन के जमानत का विरोध किया। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि वे पहले ही इतनी लंबी सजा काट चुके हैं। ऐसे में उन्हें जेल में रखना उचित नहीं रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications