तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद मोदी सरकार पर खूब बरसे सत्येंद्र जैन
New Delhi: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दे दी है। उन्हें 50 हजारे के मुचलके पर पर सशर्त जमानत दी गई है। साथ ही कोर्ट ने फिलहाल उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी है।
जेल से निकलने के बाद सत्येंद्र जैन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सत्यमेव जयते कहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। तीनों नेताओं ने उनकों गले लगाया। उसके बाद सत्येंद्र जैन ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी पर आप को तोड़ने और केजरीवाल को फंसाने का आरोप लगाया।

'ये लड़ाई बीजेपी और केजरीवाल के बीच है'
जेल से बाहर निकलने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि BJP वाले अरविंद केजरीवाल जी को बदनाम करना चाहते हैं और उन्हें अपने जैसा दिखाना चाहते हैं। ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो अरविंद केजरीवाल जी कभी जेल नहीं जाते, बल्कि पलटी मार जाते। आम आदमी राजनीति में आकर इनकी भ्रष्ट दुकानदारी ना बंद कर दे इसलिए इन्होंने हमें जेल में डाला। ये देश के सभी Resources सिर्फ़ दो लोगों को ही दे रहे हैं जबकि अरविंद केजरीवाल जी सभी के लिए काम कर रहे हैं। ये लड़ाई दो लोगों के लिए काम करने वाली सरकार Vs Arvind Kejriwal के बीच की है।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने उनकी रिहाई पर कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक और सरकारी अस्पतालों की चिंता करने वाले हमारे हीरो सत्येंद्र जैन जी वापस आ गए हैं। तो, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा- तानाशाह की जेल के ताले तोड़कर सत्येंद्र जैन जी हमारे बीच आ गए हैं। क्रांतिकारियों के चेहरे से मुस्कान मिटाए नहीं मिटती।












Click it and Unblock the Notifications