Delhi Election 2025: सत्येंद्र जैन ने रानी बाग़ में महिलाओं से AAP के पक्ष में वोट देने की अपील की
Delhi Election 2025: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी पारा बढ़ चुका है। चुनाव तारीखों का भी एलान हो गया है। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होगा। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। शकूर बस्ती विधानसभा सीट भी ऐसी ही एक चर्चित सीट है। आम आदमी पार्टी ने इस बार फिर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने शकूर बस्ती से सतीश लूथरा को उतारा है।
गुरुवार को आप नेता सत्येंद्र जैन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्याओं से मुलाकात की। सत्येंद्र जैन ने एक्स पर लिखा, आज अपने विधानसभा क्षेत्र के रानी बाग़ के ऋषि नगर में महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

उन्होंने लिखा, संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना से महिलाएं बहुत खुश हैं और दिल्ली में फिर केजरीवाल जी की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में पुजारियों से की मुलाकात
इसी कड़ी में गुरुवार में आप नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुजारियों से भी मुलाकात की और पुजारी ग्रंथी योजना को लेकर बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications