अरविंद केजरीवाल को SC से जमानत मिलने पर संजय सिंह का पहला रिएक्शन- कब तक कैद में रखोगे मोदी जी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत शनिवार को मिल गई है। सुप्रीम का ये फैसला सीएम केजरीवाल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली जमानत याचिका पर आया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बड़ी राहत की सांस महसूस की है।आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर इस आदेश के तुरंत बाद पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की।

संजय सिंह ने एक्स हैंडल पर लिखा "पीएम मोदी, झूठे मुकदमे दर्ज करके सच्चाई को कब तक जेल में रखोगे, पूरा देश आपकी तानाशाही देख रहा है ये ईडी कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट, सब मानते हैं। अरविंद केजरीवाल को ईडी ने झूठा फंसाया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सच्चाई की जीत है। तानाशाही मुर्दाबाद।"

वहीं दिल्ली सीएम को जमानत मिलने पर आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन और सांसद संदीप पाठक ने कहा यह निश्ति तौर हम सभी के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा जब वे इस पार्टी को रोक नहीं सकते, तो वे जेल में डाल देते हैं। तो ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का आदेश बहुत सुखदायी है।
पाठक ने कहा मेरा मानना है कि पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, देशहित में ये बहुत महत्वपूर्ण है कि कोई तानाशाह प्रयास न करे ऐसी पार्टी को खत्म करने के लिए, ऐसे फैसले देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने चाहिए।
आतिशी ने कहा राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला हो या फिर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला हो ये साबित कर देता है कि पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ चल रही ये फर्जी शराब घोटाले की ये जांच सिर्फ बीजेपी का षड़यंत्र है। बीजेपी आम आदमी पार्टी की दिल्ली वालों का काम रोकने की साजिश रच रही है और इसी लिए उन्होंने दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को एक फर्जी केस में बिना किसी सुबूत के जेल में डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications