संजय सिंह का हमला- पीएम मोदी NEET स्कैम पर नहीं बोलते वो सिर्फ मुस्लिम-मंगलसूत्र पर बोलते

NEET EXAM SCAM: NEET परीक्षा मामले में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप के इस हल्‍ला बोल प्रदर्शन में आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा लगभग 24 लाख बच्‍चों ने दिन-रात मेहनत करके नीट परीक्षा दी ताकि वो डॉक्‍टर बन सकें और लोगों के साथ अपने माता-पिता की भी सेवा कर सके लेकिन जहां-जहां पर भाजपा सरकार है वहां नीट घोटाला कर दिया जाता है।

sanjay singh

संजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री खामोश रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्‍तर प्रदेश में पेपर लीक की वजह से 60 लाख बच्चों के साथ हुए धोखा पर नहीं बोलते। आप सांसद ने कहा नीट स्‍कैल पर पीएम मोदी नहीं बोलते मुस्लिम-मंगलसूत्र पर बोलते हैं।

आम आदमी पार्टी ने नीट परीक्षा रद्द करवाने के लिए सड़क पर लड़ाई शुरू की है, 24 तारीख़ से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। हमारे सांसद वहां भी छात्रों की लड़ाई को लड़ेंगे।

आप सांसद संजय सिंह ने कहायह बहुत बड़ा घोटाला है, करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। पिछले दो, तीन सालों में पेपर लीक की वजह से करीब तीन करोड़ छात्र परेशान हुए हैं।

इसके साथ ही संजय सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा पुलिस भर्ती में 60 लाख लोगों और नीट घोटाले में 24 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

उन्‍होंने मांग की कि नीट परीक्षा रद्द होनी चाहिए और जिन्होंने घोटाला किया है उन्हें सख़्त से सख़्त सजा होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+