मोदी सरकार में मंत्रालय के बंटवारे पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- एनडीए के घटक दलों को तोड़कर..
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा निशाना साधा है। संजय सिंह ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के सहयोगियों को भाजपा ने नई सरकार में दरकिनार किया है। सारे अहम मंत्रालय भाजपा ने अपने पास रखे है और एनडीए के घटक दलों के हाथ में झुनझुना थमाया है।
संजय सिंह ने कहा सरकार का गठन होते ही गठबंधन सहयोगियों को दरकिनार करने का भाजपा का तरीका शुरू हो गया है। साथ ही आप सांसद ने बताया कैसे भाजपा ने कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के चुनाव चिह्न धनुष-बाण पर कब्ज़ा कर लिया।

संजय सिंह ने कहा भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल की घोषणा की गई। इसे गठबंधन कहने के बावजूद, इसे अभी भी मोदी 3.0 कहा जा रहा है। सच में तो ये मोदी सरकार नहीं एनडीए गठबंधन की सरकार है।
संजय सिंह ने कहा गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और दूरसंचार जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय गठबंधन सहयोगियों को नहीं दिए गए।
भाजपा की रणनीति घटक दलों मेे विघटन पैदा करना है
संजय सिंह दावा किया भाजपा इस रणनीति से घटक दलों में टूट और विघटन की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने नवीन पटनायक और शरद पवार से जुड़े उदाहरणों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पिछले एक दशक में भाजपा का पार्टियों को तोड़ने का इतिहास रहा है।
उन्होंने कहा भाजपा ने पिछले दस सालों में पार्टियों को तोड़ा है। उन्होंने कहा अभी जैसे झुनझुना मंत्रालय दिया है घटक दलों को, अब अगला चरण इन पार्टियों को खत्म करना होगा.
भाजपा का स्पीकर बनेगा तो...
संजय सिंह ने आशंका जताई कि अगर कोई भाजपा सदस्य स्पीकर बन जाता है तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा इससे संविधान के साथ समझौता हो सकता है, गठबंधन दलों का भाजपा में विलय हो सकता है और बिना विरोध के मनमाने बिल पारित हो सकते हैं।
वहीं संजय सिंह ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने विपक्षी एकता का आग्रह किया था। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर भाजपा समर्थन नहीं करती है, तो भारत गठबंधन को टीडीपी स्पीकर का समर्थन करने पर विचार करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications