पीएम मोदी के मुजरा वाले बयान पर संजय सिंह का पटलटवार, बोले- उनकी हार की हताशा की ये शब्दावली है
लोकसभा चुनाव के छठें चरण के तहत शनिवार को मतदान संपन्न हो चुका है। शनिवार को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान हुआ। दिल्ली में वोटिंग के दिन आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्ष पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए 'गुलामी' और 'मुजरा' करने के आरोपों का करार जवाब दिया है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अफसोस जताते हुए कहा पीएम मोदी का अपनी भाषा पर कोई नियंत्रण नहीं है और ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

संजय सिंह ने कहा मैंने कई बार कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की नहीं लगती। उन्होंने कहा पीएम मोदी को अपनी वाणी पर कोई नियंत्रण नहीं है।
आप सांसद ने कहा देश के प्रधानमंत्री अगर ये भाषा बोल रहे हैं तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा एक ऐसा व्यक्ति जिनको अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं वो कभी 50 हजार की गलफ्रैंड की बोलते हैं कभी जर्सी गाय बोलते हैं, कभी वो कांग्रेस को विधवा बोलते है, वो कभी शरद पवार को भटकती आत्मा बोलते हैं। कभी अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी और खालिस्तानी और बदनसीब बोलते हैं। उन्होंने कहा मैं समझता हूं कि प्रधानमंत्री अपना आपा खो चुके हैं और वो इस तरह की बातें कर रहे हैं।
इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा देश में कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा है उनकी हार की हताशा की शब्दावली है। उन्होंने कहा मैं फिर दोहरा रहा हूं कि ये प्रधानमंत्री की भाषा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications