गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह के पिता की आई प्रतिक्रिया, बोले- सत्ता परिवर्तन होगा, जल्द वह वापस आएंगे

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद जहां पार्टी के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं वहीं उनके पिता दिनेश सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उनके पिता ने मीडिया से बात करते हु गिरफ्तारी को गलत बताया है।

क्या कहा संजय सिंह के पिता ने?
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता ने कहा कि हम हर जगह सहयोग करेंगे। मैंने संजय सिंह को कहा कि चिंता न करें। मुझे लगता है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उन्हें कोई आधार नहीं मिला, लेकिन ईडी के अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था, इसलिए उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द आएंगे क्योंकि सत्ता परिवर्तन होने वाला है।

Sanjay Singh Father Reaction

संजय सिंह की मां की आई प्रतिक्रिया
आप सांसद संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा कि एक निर्दोष व्यक्ति को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गुनाह है। मेरा बेटा निर्दोष है, इतना ईमानदार लड़का मैंने नहीं देखा है। ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

संजय सिंह की पत्नी की आई प्रतिक्रिया
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी अनिता सिंह ने कहा कि संजय सिंह से पूछताछ की गई। घर पर छानबीन की गई उन्हें(ED)कुछ भी नहीं मिला। ईडी पर गिरफ्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ्तार किया। संजय सिंह ने कहा कि तुम एक बहादुर व्यक्ति की बहादुर पत्नी हो इसलिए तुम हिम्मत मत हारना।

अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+