अमेरिकन पॉर्न वेबसाइट को अश्लील वीडियो बेचते थे संदीप कुमार!

नई दिल्ली। दिल्ली में आप सरकार के पूर्व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार से पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कई महिलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे हैं। पुलिस को ऐसी कई तस्वीरें मिली हैं जिससे यह बात सामने आई है कि वह महिला का अश्लील वीडियो बनाते थे और उनकी फोटो खींच लेते थे। एक वेबसाइट का कहना है कि संदीप कुमार अमेरिकन पॉर्न वेबसाइट से मोटी रकम लेकर अश्लील वीडियो बेचते थे।

sandeep kumar

शौकिया से शुरू होकर प्रफेशनल बने संदीप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदीप कुमार के कई महिलाओं से रिश्ते होने का पता चला है। उन महिलाओं की तलाश की जा रही है। पहले संदीप कुमार वीडियो बनाने का काम शौकिया तौर पर करते थे लेकिन बाद में वह पेशेवर तरीके से यह करने लगे। महिलाओं का यौन शोषण कर वह अश्लील वीडियो बनाते थे और उनकी फोटो खींच लेते थे।

सेक्स सीडी की महिला को कई बार बुलाया था

पुलिस ने बताया कि सेक्स सीडी में जो महिला है उसे संदीप कुमार ने कई बार अपने एफ ब्लाक के आवास पर बुलाया था।

अमेरिकन पॉर्न वेबसाइट को क्लिपिंग बेचते थे!

एक वेबसाइट ने दावा किया है कि संदीप कुमार अमेरिकन पॉर्न वेबसाइट से मोटा पैसा लेकर उसे अश्लील वीडियो क्लिपिंग बेचते थे। पुलिस ने फिलहाल इस दावे पर अभी कुछ स्पष्ट कहने से इंकार किया और कहा कि इस बात की भी जांच चल रही है।

संदीप के पर्सनल सेक्रेटरी पर पुलिस का शिकंजा

संदीप कुमार ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उनका पीए प्रवीण कुमार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने पीए प्रवीण कुमार को हिरासत में ले लिया और संदीप कुमार के साथ आमने सामने बिठाकर दोनों से पूछताछ की।

एक बड़ी पॉर्न वेबसाइट ने किया था संदीप के बारे में ट्वीट

सेक्स सीडी स्कैंडल के खुलासे के बाद दुनिया की एक बड़ी पॉर्न वेबसाइट ने संदीप कुमार के बारे में ट्वीट कर चौंकाया था। यह ट्वीट वायरल हो गया था। इसमें लिखा था, 'हम अपने सभी कर्मचारियों से प्यार रकरते हैं जिसमें संदीप कुमार भी शामिल हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+