MSP कमेटी पर संयुक्त किसान मोर्चे की दो टूक- नहीं भेजेंगे नाम, सरकार पहले करे हमारा ये काम

नई दिल्ली। सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर प्रस्तावित कमेटी के नॉमिनी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने नाम भेजने से इनकार कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि, सरकार सही तरीके से बर्ताव नहीं कर रही। हम तब तक नाम नहीं बताएंगे, जब तक कि कमेटी की जानकारी व शर्तें ज्ञात न हों। यानी संयुक्त मोर्चे ने सरकार से और स्पष्टीकरण मांगा है।

Recommended Video

    MSP Committee पर किसानों ने खोला मोर्चा, नाम भेजने से इंकार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Samyukta Kisan Morcha declines to name its nominees for the MSP committee unless its mandate and Terms of Reference is known

    एमएसपी कमेटी के नॉमिनीज के लिए नाम भेजने से इनकार करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि दो बार पत्र भेजने के बाद भी सरकार उसके सवालों के जवाब नहीं दे रही है। मोर्चे का कहना है कि, हमने सरकार से कमेटी के अध्यक्ष के बारे में जानकारी मांगते हुए पूछा था कि कमेटी के टर्म ऑफ रेफरेंस क्या होंगे, यह क्या काम करेगी, इसमें और कौन सदस्य होंगे? ये भी पूछा था कि कमिटी के सुझाव बाध्यकारी होंगे या नहीं। मगर, सरकार ने हमें ये सब अभी तक नहीं बताया है।

    Samyukta Kisan Morcha declines to name its nominees for the MSP committee unless its mandate and Terms of Reference is known

    संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बताया गया कि कृषि सचिव संजय अग्रवाल की तरफ से 22 मार्च को SKM समन्वय कमेटी के सदस्य युद्धवीर सिंह के पास फोन आया था, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से गठित की जाने वाली कमेटी के लिए दो-तीन नाम मांगे थे। हालांकि इस बातचीत से कमेटी को लेकर कई सवालों के जवाब साफ नहीं हो पाए। इसके बाद संयुक्त मोर्चा की तरफ से सरकार को 24 मार्च को ईमेल भेजकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया। फिर 30 मार्च को रिमाइंड कराया गया। उसके बाद भी सरकार से कोई जवाब नहीं मिला। लिहाजा मोर्चा भी सख्त हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+